विविध

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस की रणनीति पर विचार विमर्श

No Slide Found In Slider.

कुसम्पटी ब्लॉक महिला कांग्रेस की एक बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र की महिला कांग्रेस प्रभारी गोदावरी थापली,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने विशेष तौर पर शिरकत की।

बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों विशेष तौर पर महिलाओं को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

रिंकू वर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि कुसम्पटी ब्लॉक में महिला कांग्रेस एक विशेष अभियान चलाएगी जिसमेँ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसी समस्याएं है जिससे महिलाओं को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रिंकू वर्मा ने कहा कि कुसम्पटी ब्लॉक में महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लॉक में सदस्यता अभियान भी छेड़ा जाएगा।

बैठक में मीना कश्यप,बृंदा सिंह,विद्या कवंर, मधु कवंर,उषा शर्मा,सत्या शर्मा,रीता वर्मा,प्रभा वर्मा,संतोष राजटा, नीलम,सुरेखा,संतोष,हीरा देवी,सुमन शर्मा,राधा,उर्मिला ठाकुर,नीलम वर्मा,प्रिया, शिला,तनु व नीलम चौहान मौजूद थी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close