विविध

पुलिस मृतक युवक का सुराग लगाने में विफल साबित हुई

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है। आए दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अनेको दिल दहलाने वाली घटनााएं घट रही है गत दिनों बिलासपुर जिला के झंडॅता के समील समोह में एक युवक की हुई निर्मम हत्या जिसका जीता जागता उदाहरण है। जबकि यह मामला 14 जुलाई का है परन्तु एक सप्ताह तक पुलिस मृतक युवक का सुराग लगाने में विफल साबित हुई। जिस स्थिति में युवक का शव मिला है उसको देखते हुए हर व्यक्ति के रौंगटे खड़े होते है। प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी चिंतित है और सरकार से मांग करती है कि इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को कढ़ी से कढ़ी सजा मिलनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का दूसरा मामला प्रदेश के एक मंत्री के घर में हुई चोरी का सामने आया है। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। जब प्रदेश के मंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं वहां आम आदमी कितना सुरक्षित हो सकता है यह प्रश्न प्रदेश के गृह विभाग जिसे मुख्यमंत्री सम्भाल रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

No Slide Found In Slider.

 

देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से तंग आकर आज भाजपा में अन्र्तकलह चरम पर पंहुच गई है और अच्छे लोगों को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है।

देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश व प्रदेश की एकता व अखझडता को कायम रखने के लिए बलिदान देने का रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों एव दूरदर्शी नेतृत्व की सोच से ही आज भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में से एक है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर आज भाजपा के लोग भी कांग्रेस का दामन थाम रहे है। भाजपा नेतृत्व की दमनकारी सोच व सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से दुखी हो कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पं0 खीमी राम के बाद गत दिवस ठियोग विधान सभा क्षेत्र के तीन मर्तबा विधायक रहे स्व0 राकेश वर्मा की पत्नी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं क्षेत्र की समाजसेवी इंदू वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close