विविध

मोदी की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश के लोग परेशान

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने अग्रणी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा है कि पार्टी की नीतियों व प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।उन्होंने कहा कि पार्टी की असली पौध इन्ही सगंठनों से उभर कर आगे आती है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई,महिला कांग्रेस, सेवादल व इंटक की अलग अलग बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संजय दत्त ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश के लोग परेशान है।जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उनके नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
संजय दत्त ने सभी संगठनों का आह्वान किया कि उन्हें  आपस मे अपने तालमेल को बढ़ाते हुए एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा परिवार है जिसकी छत्रछाया में हम सब आगे बढ़ रहे है।उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के अग्रणी संगठन जितने मजबूत होंगे पार्टी उनती ही मजबूत होती है।उन्होंने संगठनों के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें अपने साथ नए नए युवाओं को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के साथ लोगों के बीच जाना चाहिए।
संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई अंकुश नही है।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा।उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना भी देश हित मे नही है।उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।
संजय दत्त ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत चुनाव मैदान में अभी से डटने को कहा।उन्होंने कहा कि उप चुनावों की भांति इन विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को शानदार जीत हासिल करनी है।
संजय दत्त ने आज की इन बैठकों में उपस्थित अग्रणी संगठनों के प्रमुखों एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्र सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा व इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने भी अपने अपने विचार रखते हुए अपने सगंठनों के काम काज की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी  जम्मेदारी उन्हें कांग्रेस की ओर से मिलेगी उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close