विविध

विधानसभा चुनावों से पूर्व शिमला नगर निगम के चुनाव अति महत्वपूर्ण: प्रतिभा सिंह

English English Hindi Hindi

 

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह शिमला नगर निगम चुनावो के लिये कमर कस लें।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पूर्व शिमला नगर निगम के चुनाव अति महत्वपूर्ण है और इसमें पार्टी की जीत के लिये एकजुटता से काम करना होगा।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नव नियुक्त अध्यक्ष अतुल शर्मा के पदभार संभालने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला जिला ग्रामीण जिसके तहत 7 विधानसभा चुनाव क्षेत्र आते है उसे संगठित करना एक चुनौती है।उन्होंने अतुल शर्मा को उनकी सगंठन में पकड़ और उनके अनुभव को इस दिशा मे एक महत्वपूर्ण बताया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार और युवाओं से हो रहें खिलवाड़ ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर आमजन के बीच जाना होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी,इसके लिये पहले नगर निगम चुनावों में भी पार्टी को शानदार जीत हासिल करनी है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सेब की आर्थिकी को पूरी तरह तहस नहस कर दिया है।उन्होंने कहा कि आज किसानों बागवानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घरों से बाहर निकलने व भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिमला जिला से कांग्रेस को सदैव ही मजबूत नेतृत्व मिला।उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स सहित दिवंगत ठाकुर रामलाल,जय विहारी लाल खाची को याद करते हुए कहा कि वह उनके योगदान को कभी नही भुला पाएंगे।

WhatsApp Image 2023-05-27 at 10.19.29
WhatsApp Image 2023-05-27 at 10.19.29dsfds
asar newz

राणा अनिरुद्ध सिंह ने इस पद पर अतुल शर्मा को विठाये जाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि वह एक कर्मठ और योग्य नेता है जो सबको साथ लेकर चलने की पूरी क्षमता रखते है।

——————————-

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने इसके लिये प्रदेश में कांग्रेस को प्रतिभा सिंह के तौर पर एक मजबूत और सशक्त नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन मिला और उनके आशीर्वाद से उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिये कार्य किया और उसमें वह सफल हुए।

राठौर ने कहा यही बजह रही कि कांग्रेस ने प्रदेश के चार उपचुनावों में भाजपा को 4,0 से करारी शिकस्त दी।

———————————

इस दौरान अतुल शर्मा ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे।उन्होंने उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिमला जिला में अब कांग्रेस नये स्वरूप में नज़र आएगी।

के इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा,

विधायक नंद लाल ,मोहन लाल ब्राक्टा, केहर सिंह खाची,

कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह छाजटा ने भी अपने विचार रखें।

इस दौरान सेवा दल प्रमुख अनुराग शर्मा

युवा कांग्रेस अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह,

जिला अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी,डॉ राजेश शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी के अतिरिक्त सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष

,प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सदस्य अग्रणी सगंठन महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस,सेवादल,इंटक के पदाधिकारी

व विभिन्न क्षेत्रों से आये सेंकडो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
English English Hindi Hindi
Close