हक्कू को फिर से बहाल करवाने के लिये केंद्र के समक्ष मामला उठाया जाएगा

हक्कू को फिर से बहाल करवाने के लिये केंद्र के समक्ष मामला उठाया जाएगा

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहुल स्पिति के लोगों को आश्वासन दिया है कि वह उनके एफ आर ऐ, फारेस्ट राइट एक्ट के हक हक्कू को फिर से बहाल करवाने के लिये केंद्र के समक्ष मामला रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन जातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों को सरंक्षित करने के लिये विशेष योजनाओं का प्रावधान किया था।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते आज यह क्षेत्र पिछड़ गया है।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन की सरकार का दावा पूरी तरह फेल हो गया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है।ऐसे में वह अपनी झुंझलाहट मिटाने के लिए लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रही है।

आज जिला लाहुल स्पिति के अपने अंतिम तीसरे दिन के दौरे के दौरान जिस्पा, कोलोंग,जेमुर व जिस्पा में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरा प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है।सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में बर्फ कम पड़ने की बजह से सूखे की मार से किसानों बागवानों पर इसकी ज्यादा मार पड़ी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने इस दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि यहां स्कूलों में अध्यापक नही है,अस्पतालों में डॉक्टर नही है,लोग पेयजल,सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो बहुत ही चिन्ता की बात है।उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक इस क्षेत्र में लोगों की उम्मीदों पर खरे नही उतरे है।वह लोगों की समस्याओं पर अपनी आंखे मूंदे बैठे है।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा अब जब प्रदेश में चुनावो की बेला शुरू हो गई है ऐसे में मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहें है।उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसा नही है।सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है और यह कर्ज 70 हजार करोड़ से भी अधिक होने वाला है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलो से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से उन्हें मुक्त करवाएगी।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद है जबकि सत्ता में आने से पहले उन्होंने लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे।हर एक के खाते में 15 लाख, हर साल 2 करोड़ लोगो को नोकरिया देने के सपने दिखाए थे जो आज दिन तक पूरे नही हुए।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रवि ठाकुर,क्षेत्र के प्रभारी कांग्रेस महासचिव भुवनेश्वर गौड़,जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, ग्याल सिंह ठाकुर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण

सहित पार्टी के कई पदाधिकारी महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रतिभा सिंह का इस दौरान जगह जगह बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

Deepika Sharma