विविध

राज्य सरकार के अधिकारियों और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर, शिमला में भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान दिहाड़ी मजदूरों की दिहाड़ी में 50 रुपये की वृद्धि की है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी, ताकि विभिन्न मुद्दों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि संघ की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न पहल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संघ के कुछ मुद्दों के शीघ्र निवारण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संघ के महासचिव यशपाल हेटा और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close