विविध

आंदोलन: जल्द ही राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) अनुबंध कर्मचारी करेंगे मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का घेराव

No Slide Found In Slider.

जल्द ही राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) अनुवंध् कर्मचारी मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का घेराव करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

  यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) अनुवंध् कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि यदि एन एच एम कर्मचारीयों के लिए कमेटी द्वारा बनाया ड्राफ्ट दो दिन के अंदर सरकार को नहीं भेजा तो मजबूरन एन एच एम कर्मचारी यों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

 उन्होंने बताया की सरकार के द्वारा एन एच एम कर्मचारी संघ व सरकार के विच हुई वार्ता में सरकार ने इन कर्मचारीयों के लिए स्थाई नीति वनाने के लिए एक पांच मेंबर कमेटी का गठन कर 3 माह का समय मांगा था जो की 8 मई का पूरा हो चुका है इसके वावजूद कर्मचारी आज नहीं तो कल ड्राफ्ट सरकार को चला जायेगा उम्मीद लगाए बैठे थे और वार वार मिशन निदेशक से ड्राफ्ट को जल्द से जल्द सरकार को भेजने की कई बार गुहार भी लगा चुके हैं परंतु फिर भी ड्राफ्ट के सरकार को न भेजे जाने के चलते अब इन कर्मचारीयों के सब्र का बांध भी टुटने लगा है ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

ज्ञात रहे एन एच एम के अंतर्गत हिमाचल में लगभग 1700 कर्मचारी विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य विभाग में पिछले 23 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं ।

जिसके चलते इन्होंने 2 व 3 फरवरी को हड़ताल का रास्ता भी अख्तियार किया था जिसके बावजूद सरकार ने इनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए 3 माह के अंदर एक ड्राफ्ट तैयार करने का निर्णय सरकार ने लिया था और इन कर्मचारीयों से वादा भी किया था परंतु लगभग 5 माह होने के आये जिसके बावजूद अब कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ।

संघ ने एन एच एम कार्यालय पर ड्राफ्ट को सरकार के समय रहते नहीं भेजने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा की यदि दो दिन के अंदर मिशन निदेशक कार्यालय ने ड्राफ्ट सरकार को नहीं भेजा तो शीघ्र ही मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव हिमाचल प्रदेश के कर्मचारीयों द्वारा 23 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारीयों द्वारा शिमला आकर किया जायेगा और यदि बात नहीं बनती है तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने का फैसला भी उसी दिन शाम को शिमला से ही तय करेंगे जिसके लिए मात्र हिमाचल प्रदेश सरकार व कमेटी की नजरंदजी की जिम्मेवार होगी।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close