पर्यावरण

पहली बार राज्य स्तरीय इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता “हिमाचल एनवायरो क्विज- 2022 के आयोजन का आगाज़

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर पर “निमाइल इको फ्रेंडली इंडिया मिशन के सहयोग से पहली राज्य स्तरीय इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता “हिमाचल एनवायरो क्विज- 2022 का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज जी होंगे। दिन-भर चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन 5 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समर हिल, शिमला में किया जा रहा है।

यह ध्यान देने योग्य है कि महीने भर चलने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मई 2022 को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ शुरू हुई थी जो 17 मई 2022 को समाप्त हुई तथा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 2988 सार्वजनिक और निजी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने राज्य भर में 5909 टीमों को पंजीकृत किया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय ऑनलाइन राउंड 20 मई 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें 2754 स्कूलों और 4944 टीमों ने ऑनलाइन क्विज में भाग लिया था।

No Slide Found In Slider.

20 मई 2022 को आयोजित जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज के बाद, प्रत्येक जिले की शीर्ष 3 टीमों ने 5 जून 2022 को शिमला में होने वाले सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। ये कुल 36 टीमें प्रथम हिमाचल प्रदेश पर्यावरण चैंपियन के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। प्रख्यात क्विज मास्टर श्री वेकी श्रीनिवासन (सीईओ, नेक्सस कंसल्टिंग) इस राज्य स्तरीय इंटर स्कूल विवज प्रतियोगिता का संचालन करेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम हिमाचल प्रदेश की पर्यावरण चैंपियन बनेगी  सुरेश भारद्वाज  शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री, हिमाचल प्रदेश, जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित विजेता टीम को ट्राफियां और उपलब्धि प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करेंगे और विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के कार्यक्रम का उद्घाटन श्री प्रबोध सक्सेना (भा.प्र.से.) अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं अध्यक्ष, हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close