विविध

राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् बैठक की सभागार व्यवस्था चली है जोरों पर

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

शिमला में होने जा रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक की सभागार व्यवस्था जोरों शोरों पर चल रही है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

प्रांत सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की बैठक लगभग 40 सालों बार हो रही है और विद्यार्थी परिषद् जिला शिमला के कार्यकर्ताओं को करवाने का मौका मिल रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है।बैठक की तैयारियों के लिए लगभग 200 कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे हैं तथा इन 200 कार्यकर्ताओं में 27 व्यवस्थाओं का विभाजन किया गया है। इन्हीं व्यवस्थाओं में एक सभागार व्यवस्था है। इस व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता दिन – रात मेहनत कर रहे हैं। सभागार मुख्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर, विकासनगर , पीटरहॉफ व द ग्रैंड होटल में रहेगा। इन तीनों स्थानों पर अलग अलग बैठके रहेंगी व राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद् बैठक 27,28,29 को सरस्वती विद्या मंदिर में रहेगी। सभागार में लगने वाले हस्तलिखित मुख्य बैनर बनाए जा रहे हैं जिसकी खास बात यह है कि उसमें देश के अलग अलग कोने से आने वाले कार्यकर्ताओं को सभागार में बैठने मात्र से ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के दर्शन हो जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

 

सभागार का वातावरण सकारात्मकता से भरा रहे इसके लिए बुद्धिजीवियों के शुभ विचारों को भी कपड़े पर लिखवाया जा रहा है जो इसके बाद सभागार में लगाए जाएंगे। सभागार में लगने वाले मंच, कुर्सियां, बैनर, फ्लेक्स, सजावट आदि चीजें सब कुछ इसी व्यवस्था के अंतर्गत तय की जा रही हैं।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की इस बैठक का निचोड़ निसंदेह कार्यकर्तों में जोश पैदा करेगा व देश के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close