विविध

पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी में राज्य कोर कमेटी व राष्ट्रीय टीम के सुझाव अनुसार कुछ फेरबदल

No Slide Found In Slider.

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय मोर्चा के साथ मिलकर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहे पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा हि0प्र0 (PRUFHP) की राज्य कार्यकारिणी में राज्य कोर कमेटी व राष्ट्रीय टीम के सुझाव अनुसार कुछ फेर बदल किये गए। कांगड़ा से मनोज सिंह को मोर्चा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष की जिमेवारी दी गयी, ये जिमेवारी उनके धैर्य व काबलियत के आधार पर दी गयी है, इसके अलावा सिरमौर जिला से अशोक सिंह राजपूत को अखिल भारतीय पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के हिमाचल प्रदेश संयोजक की जिमेवारी दी गयी है। PRUFHP के पूर्व अध्यक्ष को मोर्चा में मुख्य संरक्षक की जिमेवारी दी गयी है। अखिल भारतीय पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एल ड़ी चौहान ने कहा की ये जिमेवारियाँ तुरन्त प्रभाव से लागू मानी जायेगी, जिसकी अधिसूचना की प्रति माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय सहित समस्त सम्बन्धितों को भी प्रेक्षित की जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश में PRUFHP अखिल भारतीय मोर्चा के साथ भी पंजीकृत है, जो मिलकर पेंशन बहाली के सँघर्ष हेतु राष्ट्रीय स्तर पर भी वचनवद्ध है। चौहान ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सोशल मीडिया सहित मीडिया में ऐसी कोई भी खबरें व बाते शेयर न करने की अपील की है जिससे कि मोर्चा को हंसी का पात्र बनना पड़ रहा हो, इसी मुख्य वजह से नई जिमेवारियाँ अधिसूचित की गई है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close