राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने शिमला में शुरू किया जनसम्पर्क अभियान

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने शिमला में शुरू किया जनसम्पर्क अभियान

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

शिमला नगर निगम चुनाव के नजदीक आते ही अन्य राजनीतिक पार्टीयो के सक्रिय होने से पहले राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने सागटी वाड से पार्टी का प्रचार पसार शुरू कर दिया है वही लोगों में भी देखी गई राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के विजन को जानने की उत्सुकता दिखी

No Slide Found In Slider.

 

शिमला में नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के कार्यकर्ता निगम के 41 वार्डों में जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

 

बुधवार को राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के सदस्यों ने नगर निगम शिमला के सागटी क्षेत्र का दौरा किया, जहां लोगों को राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

No Slide Found In Slider.

 

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने शिमला के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शिमला शहर को लेकर राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के विज़न को लोगों तक पहुंचाने हेतु तमाम कार्यकर्ता जुट चुके हैं। सांगटी वार्ड संजौली, शिमला से शुरुआत करते हुए डोर-टू-डोर, पर्सन-टू-पर्सन तक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और लोगों को आने वाले शिमला नगर निगम तथा हिमाचल विधानसभा चुनाव में यहां की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर जनसंवाद कर रहे हैं।

 

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का पहला मकसद है कि शिमला को अत्यधिक सुरक्षित, साफ और अत्याधुनिक बनाया जाये जिसके लिए साफ़-सुथरी छवि, शिक्षित, सशक्त व सामर्थ्यवान उम्मीदवारों को आगे लाकर शहर को और बेहतरीन बनाया जा सके। इसी रणनीति और विचार के साथ राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर जनसंपर्क व जनसंवाद कर रही है।

Deepika Sharma