शिक्षा

खास खबर : शिक्षकों की बड़ी मांग पर सरकार का झुनझुना….

राजकीय अध्यापक संघ ने उठाई आवाज़

No Slide Found In Slider.

शिक्षकों की बड़ी मांग पर झुनझुना ही मिला है। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है उनका कहना है कि सरकार ने उनकी कुछ चंद छोटी मांगे पूरी की है परंतु बड़ी मांगे उनकी एक भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

वीरेंद्र चौहान का कहना है कि उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के प्रति जितनी भी बड़ी-बड़ी मांगे की है उन्हें सरकार बिल्कुल अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि 4-9-14 की मांग है, 2 साल का राइटर हटना चाहिए, कर्मचारियों को इनिशियल स्टार्ट मिलना चाहिए, कर्मचारियों को एरियर का भुगतान होना चाहिए, पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए, पदोन्नति के लिए एक पैनल बनना चाहिए साल भर पदोन्नतिया होती रहनी चाहिए, और हेड मास्टर कोटा प्रिंसिपल की पदोन्नति के लिए पीछे चल रहा है। इसे बराबर किया जाए। इनके अलावा और भी ऐसी बहुत बड़ी-बड़ी मांगे हैं जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। अब तो सरकार का भी काउंट डाउन शुरू हो गया है 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

वीरेंद्र चौहान का कहना है कि शिक्षा विभाग में भी बहुत से पद खाली हैं इनका कहना है कि उन्हें भी जल्द से जल्द भरने की कार्यवाही की जाए।संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूर्ण करें।

 

असर टीम से भारती…

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close