विविध

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी के संबंधन में जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थानों को भी किया जाए शामिल: अभाविप

No Slide Found In Slider.

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु कई आंदोलन किए व इसे राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की मांग भी पूरी होने तक संघर्ष किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 289 शिक्षण संस्थानों का कार्यभार एक मात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंधो पर था तथा दूसरे राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वो कम होना अपेक्षित था।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हाल ही में आई सूचना के अंर्तगत सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नज़दीक लगते जिलो के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन इसके साथ कर दिया गया परंतु जिला कांगड़ा जो की मंडी के समीप है और शिमला से बहुत दूर उसका संबंधन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ ही रहने देना बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं हैं।

किसी भी समस्या को हल करवाने कांगड़ा जिला के विद्यार्थी को 8-9 घंटे का सफ़र तय कर के शिमला पहुंचना पड़ता है।

अतः विद्यार्थी परिषद् मांग करती है कि जिला कांगड़ा के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन भी सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ किया जाए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close