विविध

पुलिस को बधाई: रिवाइज्ड पे बैंड ओर ग्रेड पे लागू

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने प्रदेश की जय राम सरकार द्वारा पूर्व सरकार द्वारा शोषित पुलिस के कर्मचारियों पर लगाया आठ साल की शर्त को हटा कर रिवाइज्ड पे बैंड ओर ग्रेड पे को लागू करने के लिये आभार व्यक्त किया है। प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, रविन्द्र ओर राजेन्द्र, तथा प्रदेश कार्यकारिणी ओर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए जय राम सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को जो आर्थिक लाभ दिए हैं वह आज तक कभी नही मिले थे। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पूर्व सरकार ने किस प्रकार कर्मचारियों का शोषण होता था इसका पुलिस कर्मचारी जीता जागता उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है और सभी पुलिस के साथियो को बधाई देता है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close