विविध

वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का लोगों के बीच जाकर बेनकाब करने की आवश्यकता

 कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के जमीन से जुड़े एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने के अवसर दिये जा रहे है। आज शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर तथा अखिल भातीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमेन केप्टन अजय यादव ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि मेहनती लोगों को पार्टी में काम करने के अवसर दिये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से ईमानदारी व एकजुटता से पार्टी हित में अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करने का आहवान किया और कहा कि हम सब को वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का लोगों के बीच जाकर बेनकाब करने की आवश्यकता है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं व कार्यक्रम बनाएं व उन्हें कियान्वित किया जिनके परिणाम स्वरुप आज समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति किये जा रहे दुषप्रचार का मूंहतोड़ जवाब देने को कहा है। 

WhatsApp Image 2025-08-08 at 2.49.37 PM

 

इस अवसर पर अखिल भातीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमेन केप्टन अजय यादव ने हिमाचल प्रदेश में मजबूत संगठन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुता के साथ आगामी विधान सभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा कांग्रेस सरकारों के समय के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत करवने को कहा और भाजपा के दुषप्रचार को बेनकाब करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिये।

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष दिलावर चैधरी ने बैठक में आने पर माननीय अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का आ बी सी विभाग मजबूती से कार्य कर रहा है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट हो कर कार्य करने को कहा। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमें संगठन कीे मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का हमेशा पूर्ण सहयोग मिलता है और उनके नेतृत्व में आज हिमाचल में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जमीन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे है।

इस बैठक में ओ0 बी0 सी0 विभाग के प्रदेश भर से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close