ब्रेकिंग-न्यूज़विशेषस्वास्थ्य

EXCLUSIVE: साठ दिन बाद आई आईजीएमसी से ली गई दवा जांच रिपोर्ट, सैंपल पास

रिपन की दवा गुणवत्ता भी सही, बाकी अस्पतालों से भी लिए जा रहे सैंपल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

प्रदेश के सबसे पुराने अस्पताल  आईजीएमसी के दवा स्टोर से ली गई दवा जांच  रिपोर्ट आ गई है। जिसमें यह सैंपल पास हो गया है। हालांकि लगभग 2 माह के  लंबे अंतराल के बाद कंडाघाट लैब से यह रिपोर्ट आई है।लेकिन राहत की खबर जरूर है कि यह सैंपल पास हो गया है।

ashb advt_page-0001

गौर हो कि जब दवा सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था तो उस पर काफी जरूरी रिपोर्ट लिखने के बावजूद भी लैब से रिपोर्ट मिलने में देरी हुई है ।लेकिन अच्छी बात यह है कि रिपोर्ट में दवा सैंपल पास हो गया है।

No Slide Found In Slider.

 जानकारी यह भी मिली है कि जोनल हॉस्पिटल रिपन का सैंपल भी पास हुआ है।  ये भी अच्छी खबर है । उल्लेखनीय है कि अस्पतालों की सरकारी सप्लाई में खरीदी जाने वाली दवा पर काफी लोगों की नजरें रहती है।प्रदेश के लाखों लोगों को अस्पतालों के  स्टोर से दवा लाभ मिलता है। जिसमें समय-समय पर छापेमारी भी की जाती रहती है ।

पिछले कुछ वर्षों में भी प्रदेश के कुछ अस्पतालों में दवा सैंपल में गड़बड़ी की शिकायत आई थी जिसमें पैकेट में ही दवा के गलने और चूरा बनने की शिकायतें सामने आई थी । जिसकी जांच की गई थी। 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close