ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल पुलिस ERSS-112 देश में फिर नंबर-1

*हिमाचल पुलिस ERSS-112 देश में फिर नंबर-1

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

*आपातकालीन प्रतिक्रिया में औसत समय 4 मिनट 4 सेकंड; नवंबर 2025 के 34वें स्थान से हासिल किया शीर्ष स्थान*

No Slide Found In Slider.

शिमला, 1 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सितंबर 2026 की ERSS-112 Response Time Ranking में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।हिमाचल पुलिस ERSS-112 देश में फिर नंबर-1 राज्य में आपातकालीन कॉल पर औसत प्रतिक्रिया समय मात्र 4 मिनट 4 सेकंड दर्ज किया गया।

यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि नवंबर 2025 तक हिमाचल प्रदेश ERSS-112 की राष्ट्रीय रैंकिंग 34वें स्थान पर थी। कुछ ही महीनों में शीर्ष स्थान तक पहुंचना आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था में निरंतर सुधार, बेहतर तकनीक, परिचालन समन्वय और फील्ड स्तर पर प्रभावी तैनाती का परिणाम है।

No Slide Found In Slider.

इस सफलता में ERSS-112 के कॉल टेकर्स, डिस्पैचर्स, Emergency Response Vehicle (ERV) कर्मियों, जिला पुलिस टीमों और पर्यवेक्षण अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक तेवारी*, *IPS* ने ERSS-112 की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुलिस कर्मियों की प्रतिबद्धता, अनुशासन, टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
*“34वें स्थान से देश में नंबर-1 तक का सफर हमारे पुलिस कर्मियों की मेहनत और टीमवर्क को दर्शाता है। आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। नंबर-1 बनना उपलब्धि है, लेकिन इस स्थान को निरंतर बनाए रखते हुए नागरिकों को तेज, पेशेवर और संवेदनशील सेवा प्रदान करना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।”*

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close