विविध
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शांतिविहार वार्ड में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान

घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक
शिमला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज नगर निगम शिमला के शांतिविहार वार्ड नंबर-22 में डोर-टू-डोर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। अभियान के दौरान लोगों से घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने और शहर को साफ-सुथरा रखने में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।




