विविध

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्राओं ने खेल गतिविधियों से दिया स्वच्छता का संदेश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

लक्कड़ बाजार स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित हुई खेल गतिविधि, छात्राओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

ashb advt_page-0001

शिमला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम शिमला के वार्ड नंबर-1 लक्कड़ बाजार स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, साफ-सफाई और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

No Slide Found In Slider.

इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और साफ-सुथरे परिवेश के महत्व का संदेश दिया गया।

छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम रोचक और सार्थक बना। गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छता का संकल्प सफल हो सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close