गणेश उत्सव की शिमला ने धूम

जहाँ गणपति बप्पा का आगमन होता है, वंहा खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा अपने आप दस्तकदेती है| गणपति उत्सव के शुभारंभ के साथ श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला रहा है सिद्धि विनायक सेवा मंडल मिडल बाजार की और से श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 14 से 25 सितम्बर तककिया जा रहा है । श्री गणेश चतुर्थी पर एम० सी० कॉम्प्लेक्स मिडल बाजार में श्री गणेश जी की 108 मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को 108 मूर्तियों की शोभायात्रा से होगा शोभायात्रा डी.सी. ऑफिस से शुरू होकर लोअर बाजार मिडल बाजार पहुंचेगी। इसके साथ 10 दिवसीयगणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। ढोल–नगाड़ों, फूलों के साथ पंडाल, बप्पा मोरया के जयकारों के बीचश्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की ।विनायक सेवा मंडल के सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने बताया की मंडल के और से हर वर्ष करनाल से 108 गणेश प्रतिमाए शिमला लाई जाती है
श्रद्धालुओं के लिये कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
15 सितम्बर को सुंदरकांड पाठ, 16 सितम्बर को संकीर्तन , 17 सितम्बर को स्वामी सत्य नारायणव्रत कथा, 18 सितम्बर को संकीर्तन मंडली 19 को भजन कीर्तन 20 सितम्बर को डेरा बाबा सेवा दल कीओर से कार्यकर्म … 21 सितम्बर से राधा कृष्ण ग्रुप, 22 सितम्बर बाबा बालक नाथ सेवा पार्टी, 23 सितम्बरलक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली तथा 24 सितम्बर को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। 25 सितम्बर कोहवन के बाद गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिय शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
भगवान गणेश को विघंहर्ता और बुद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है यही वजह है कि गणेशचतुर्थी सिर्फ धर्मिक पर्व नहीं बल्कि आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला उत्सव भीबन जाता है |
राधा कृष्ण मंदिर में भी 108 मूर्तियों की स्थापना भी की जाती है मंदिर परिसर मे भी 14 से 25 सितंबर भजन, कीर्तन कार्यकर्म का आयोजन आयोजित किया जा रहा है|
जसवीर सूद (डिम्पल)



