सम्पादकीय

शिमला में 100 पदों पर भर्ती! 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला में 100 पदों पर भर्ती! 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला द्वारा 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला, मशोबरा-2 में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट (MCA) तथा रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट (MCA) के लिए 50 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7000 रुपए प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6000 रुपए प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी।

No Slide Found In Slider.

इसी प्रकार रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 पदों के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5000 प्रतिमाह तथा दूसरे वर्ष 4000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हों।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close