विविध

युवा देश का भविष्य है खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले : पूनम ठाकुर

पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर स्विमिंग पूल में किया गया हिमाचल टीम का चयन।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्विमिंग खिलाड़ीयों ने सिलेक्शन ट्रायल में भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि 42 वें सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान के जयपुर में 6 अगस्त से 12 अगस्त को किया जा रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल जिला सोलन पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के स्विमिंग पूल में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि टैक्स एंड एक्साइज हिमाचल प्रदेश के सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने शिरकत की। जबकि विशेष रूप से पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के प्रधानाचार्य संजय चौहान एवं एचओडी स्पोर्ट्स सुरेंद्र मेहता मोजूद रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टैक्स एंड एक्साइज हिमाचल प्रदेश के सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तरीय , नेशनल गेम्स एवं विभिन्न स्विमिंग प्रतियोगिताओं में मंच प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। युवा देश का भविष्य है खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कोटे के तहत रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकता है। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों स्विमिंग खिलाड़ीयों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक बटरफ्लाई इंडिविजुअल मेडले इत्यादि इवेंट्स में सिलेक्शन ट्रायल में भाग लिया। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य राकेश कुमार वालिया, मनीष कुमार ,राम हजूर, शिवानी, दयावती, रुपिंदर कौर ,कृष्ण कुमार कसाना की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर सिलेक्शन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कांगड़ा से त्रिजल चौहान,मंडी से रिहदांत मंडोतरा, ऊना से अनवी शर्मा, हमीरपुर से शिवांगी धीमान , सोलन से कबीर शर्मा का चयन किया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close