विविध

माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम से संगठन को मिलता है बल : महिंदर पांडेय

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा हिमाचल प्रदेश की बैठक वैचुअल माध्यम से संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महिंदर पांडेय एवं केंद्र भाजपा से विष्णु मित्तल उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक का संचलन भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश भर में भाजपा का माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता का बड़ा योगदान मिल रहा है इसके लिए सभी का आभार।

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महिंदर पांडेय ने कहा भाजपा ने 25 दिसंबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम शुरू किया था।

उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश भर में 28 फरवरी तक चलेगा, इस कार्यक्रम से हिमाचल से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यक्रता समर्पित है और हर बूथ पर माइक्रो डोनेशन हो रही है। यह कार्यक्रम एक समर्पण की भावना उत्पन्न करता है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार डिजिटाल्सेशन की ओर बड़ रही है और भाजपा भी धीरे धीरे डिजिटलाइजेशन की तरफ बड़ रही है, यह कार्यक्रम डिग्टलाइजेशन की पहल है।

उन्होंने कहा की नमो एप के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गतिविधियों के बारे में पता चलता है।

इस बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी ,सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक एवं कार्यकारिणी,भाजपा जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भाजपा सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आई टी एवं सोशल मीडिया पार्लियामेंट प्रभारी , आई टी एवं सोशल मीडिया जिला एवं मंडल संयोजक एवं सोशल मीडिया त्रिदेव उपस्थित रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close