विविध

पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई: कांग्रेस

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पेगासस जासूसी मामलें में द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित खुलासे के बाद अब भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है।उन्होंने कहा है उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का स्वत् सज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सुरक्षा एजेंसियों, जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ गया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

राठौर ने कहा है कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह देशद्रोह का मामला बनता है।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जहां सत्ता में बेठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा गया हो।

No Slide Found In Slider.

राठौर ने कहा पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है,अब जबकि द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नही बच सकती।

राठौर ने कहा है कि अब पेगासस पर द न्यूयार्क टाइम्स के खुलासे के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बैठे रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है।उन्होंने कहा है कि पेगासस जासूसी से मोदी सरकार ने देश मे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करते हुए लोगों की निजिता के अधिकार का हनन किया है।देश की संवैधानिक संस्थाओं के साथ साथ उन सभी लोगों की जासूसी की है जो देश व लोकतंत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान व स्थान रखते है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close