विविध

राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में हुए कई फैसले

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक दिनांक 7.01.2022 को बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने इसमें पूर्व बोर्ड प्रबन्धन को कर्मचारियों की मानी हुई विभिन्न मांगो के बारे में 15 दिन का टाइम बाउंड नोटिस दिया जिसकी अवधि 11.1.22 को समाप्त होगी । उक्त बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा हुई बोर्ड प्रबन्धन ने चर्चा के दौरान अवगत करवाया कि जूनियर टी मेट व जूनियर हेल्पर की मांगों को स्वीकार कर लिया है व इनके आदेश आगमी 3 दिनों के अंदर कर दिए जाएंगे।। अन्य मांगों के वारे में जैसे जनरेशन व उपकेन्द्रों में कार्यरत कमर्चारियों को मोबाइल भत्ता की parposal बना कर पहली सर्विस कमेटी में ले जाई जाएगी।। इलेक्ट्रीशियन , फिटर को अलग अलग ग्रेड पे की विसंगतियों को आदेश दिनाक 25.2.2019 के अनुसार ठीक किया जाएगा।। विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति हेतु समय अवधि को कम करने के लिए प्रथम सर्विस कमेटी में प्रस्तुत किया जाएगा।।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

इन सब मांगो में विस्तृत चर्चा के बाद यूनियन ने फैसला किया है कि आंदोलन को 1 माह के लिये स्थागित किया जाता है ।। प्रदेश अध्यक्ष दूनी चन्द ठाकुर ने कहा कि संघ के लिए कर्मचारियों के हित सर्वोपरि है यदि एक माह के अंतराल में उक्त मांगे नहीं मानी सुलझाई गयी तो संघ फिर से आंदोलन करने पर मजबूर होगा।।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, मदन ठाकुर उपद्यक्ष , सालिग राम मुख्य संगठन मंत्री , मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर , रामप्रकाश अति० महामंत्री , रणवीर ठाकुर वित्त सचिव , मीडिया प्रभारी जय कृष्ण मौजूद रहे।।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close