संस्कृति

असर विशेष: मिलिए… हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर से

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, शिमला के निरन्तर चल रहे साहित्य कला संवाद में अनेक कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन व प्रभावशाली रहे हैं। इसी शृंखला में 674वीं कड़ी के रूप में कथक और उसका नृत्तांत विषय पर दिनेश गुप्ता और हितेन्द्र शर्मा का संवाद बेहद ज्ञानवर्धक एवं प्रेरित करने वाला रहा। साहित्य कला संवाद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता के साथ सम्पादक हितेन्द्र शर्मा ने संवाद की पृष्ठभूमि रखते हुए कहा कि भारतीय नृत्य की श्रृंखला में कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, उड़ीसी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी आदि प्रसिद्ध नृत्य है कत्थक उत्तरी भारत का एक शास्त्रीय नृत्य है कत्थक का अर्थ है कथा कहीं सो कत्थक कहावे कथक नृत्य अपने भाव भंगिमा नृत्य नाट्य के समावेश के लिए विश्व प्रसिद्ध है कथक नृत्य में नर्तक व नृत्य क्रिया अधिकतर भक्ति में नृत्य को कहते हैं इसमें पद संचालन के साथ साथ अंग का विशेष प्रयोग करते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

 

1976 में जन्मे दिनेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर है। दिनेश गुप्ता प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती उमा शर्मा जी के पास मंडी में शुरू हुई उसके पश्चात इन्होंने गुरु श्रीमती ईला पांडे जी से नृत्य की शिक्षा ली उसके पश्चात मंडी में श्रीमती मीना मल्होत्रा व दिल्ली कथक केंद्र में लखनऊ घराने के वरिष्ठ गुरु श्री मुन्ना लाल शुक्ला जी से ली। दिनेश गुप्ता लखनऊ घराने के प्रसिद्ध कथक नर्तक हैं। इन्हें साहित्य कला परिषद नई दिल्ली से 2 वर्ष के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इन्होंने देश के कई विभिन्न उत्सवों में अपनी कला का जौहर दिखाया है।

 

दिनेश गुप्ता को हिमालयन कल्चर हेरिटेज अवार्ड, महाराजा सर चंद्र प्रकाश अवार्ड, हिमाचल केसरी अवार्ड, हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड, हिम्म तरु अवार्ड व नृत्य सिंगार मनी से नवाजा गया है। दिनेश गुप्ता ने कत्थक शब्दकोश नामक पुस्तक को भी लिखा है यह कला क्षेत्र युवा मंडल के आप संस्थापक हैं। वर्तमान में दिनेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश में डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में कार्यरत हैं।

 

सम्पादक हितेन्द्र शर्मा के प्रश्नो… कथक नृत्य के जन्म, कथक नृत्य में घरानों का महत्व, कथक नृत्य का नृतांत, कथक नृत्य के भाव, हिमाचल प्रदेश में कत्थक नृत्य की संभावनाएं, कथक नृत्य का साहित्य, नृत्य में बंदिशें आदि का दिनेश गुप्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। विद्यार्थियों को आरंभ में किस तरीके से नृत्य सिखाया जाता है भविष्य में कत्थक को लेकर अपनी योजनाओं को भी दर्शको से सांझा करते हुए दिनेश गुप्ता ने युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close