स्वास्थ्य

वो दिन’ विषय पर आप भी जानें..

महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मंडी ज़िला की करसोग तहसील की दूर दराज़ ग्राम पंचायत सांविधार (जस्सल)में महिलाओं व स्कूली छात्राओं को महामारी के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वो दिन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में केन्द्र की अधिकारी चम्पा देवी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। वहीं कार्यक्रम में जागृति महिला मंडल शिगलिनाल , जस्सल महिला मंडल , लक्ष्मी और नैना माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर चम्पा देवी ने

ashb advt_page-0001

महामारी तथा इससे जुड़ी प्रत्येक समस्या के हर पहलू के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने इसके प्रति संकोच नहीं बल्कि जागरूक होकर जानकारी इकठ्ठा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सदस्य कृष्णा देवी व पंचायत की प्रबुद्ध जनता उपस्थित रही।

No Slide Found In Slider.

इस दौरान जागृति महिला मंडल शिगलिनाल की करीब 10 महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक के रैपर्स व अन्य कूड़ा कचरा एकत्र कर सफ़ाई की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर महिला मंडल की महिलाओं द्वारा बोरियों से तैयार किये गए कूड़ादान रखे गए ताकि प्लास्टिक व अन्य कूड़े कचरे के फैलाव मो रोका जा सके। महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने कहा कि जागृति महिला मंडल द्वारा समय-समय पर विभिन्न समाज हित से जुड़े विभिन्न कार्य किये जाते हैं और भविष्य में भी इन प्रयासों को जारी रखा जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close