विविध

वस्तु एवं सेवा कर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण क्षेत्र के तत्वाधान में आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में वस्तु एवं सेवा कर विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कर तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

इस कार्यक्रम मंे उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मुख्यातिथि के रूप मंे शिरकत की।

No Slide Found In Slider.

 

उन्हांेने बताया कि प्रतियोगिता में दक्षिण क्षेत्र आबकारी एवं कराधान के अतंर्गत जिलों से विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से वस्तु एवं सेवा करके संदर्भ मंे प्रश्नोत्तरी की गई तथा उन्हें विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत करवाया गया।

 

प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट महाविद्यालय ने द्वितीय और नाहन महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

आदित्य नेगी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय, सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त पंकज शर्मा, उप प्राधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली राजेश धौल्टा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close