शिक्षा

प्रश्न और उत्तर कुंजी के बारे में महत्वपूर्ण अधिसूचना

No Slide Found In Slider.

 

 

सीबीएसई वर्तमान में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा X और XII के लिए टर्म । बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा के पैटर्न को बदल दिया गया है और यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित है, जहां उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित किए जाने हैं। नए पैटर्न के अनुसार, परीक्षा के उसी दिन ओएमआर शीट का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।डॉ. संयम भारद्वाज परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि यद्यपि बोर्ड द्वारा हर संभव सावधानी बरती जाती है, फिर भी प्रश्नों में कुछ अस्पष्टता या उत्तर कुंजियों में विसंगति की संभावना हो सकती है तथापि, ऐसे मामलों के समाधान के लिए बोर्ड के पास एक सुव्यवस्थित प्रणाली है। इसलिए यह सूचित किया जाता है कि मूल्यांकनकर्ता ओएमआर की जांच / मूल्यांकन उन्हें प्रदान की गई उत्तर कुंजी के अनुसार कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

ऐसी स्थिति में स्कूलों को पहले ही सूचित किया जा चुका है कि यदि प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी के बारे में कोई प्रेक्षण/टिप्पणी है, तो उसे परीक्षा के बाद बोर्ड को भेजा जाना चाहिए।

 

इस पर भी ध्यान दिया जाए कि परिणाम तैयार करते समय विषय विशेषज्ञों की सिफारिश पर प्राप्त प्रेक्षण/टिप्पणियों या प्रतिपुष्टि (फीडबैक) पर विधिवत विचार किया जाएगा ताकि किसी भी छात्र को कोई नुकसान न हो।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close