शिक्षा

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के चार छात्रों का गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में चयन

बेहतर सालाना पैकेज का मिला ऑफर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

स्थानीय एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के जॉब प्लेसमेंट सैल और एम.बी.ए. विभाग के सौजन्य से हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के एम.बी.ए. विभाग से चार छात्रों का गुरुग्राम आधारित लॉयरेड कंपनी में वीरवार को चयन हुआ। इन मेधावी छात्रों को कंपनी की ओर से डेवलपमेंट बिज़नेस एग्जीक्यूटिव के पद पर नियक्त दी गई और कंपनी की ओर से नौ लाख के लगभग सालाना पैकेज मिलेगा, इस बारे एम.बी.ए. विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नील कुमार सिंह और लॉयरेड कंपनी की ओर मुख्य एच. आर. प्रबंधक अंकिता सिंह ने नोटिफिकेशन जारी की है। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव बलराम झा और प्रो. डॉ. रमेश चौहान ने चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रहित में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता रहता है ताकि छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय में ही बड़ी कंपनियों में जॉब करने का अवसर मिलता रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नील कुमार सिंह ने बताया कि एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के एम.बी.ए. के चार छात्रों चरण रेड्डी, अपर्णा शर्मा, सचिन ठाकुर और प्रवीर सोनकर ने इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया था और लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद अव्वल प्रदर्शन के बाद इन चार छात्रों का कंपनी की ओर से चयन कर लिया है। प्रो. डॉ. नील कुमार सिंह व डॉ अनिल पाल डीन academics ने छात्रों की इस उपलब्धि पर चयनित छात्रों को बधाई व सुभकानाएँ दी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close