ब्रेकिंग-न्यूज़

बाज़ार में सफलता, स्थिरता और वित्तीय प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

No Slide Found In Slider.

उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत, मशोबरा में स्वयं सहायता समूहों के लिए “बाज़ार में सफलता, स्थिरता और वित्तीय प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

No Slide Found In Slider.

कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों और व्यवसाय से जुड़ी उन कमियों की पहचान कराना था, जिनमें सुधार कर वे बाज़ार में अपनी पहुंच, बिक्री और स्थायित्व को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों और व्यवसाय से जुड़ी उन कमियों की पहचान कराना था, जिनमें सुधार कर वे बाज़ार में अपनी पहुंच, बिक्री और स्थायित्व को बेहतर बना सकते हैं। प्रतिभागियों को उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मूल्य निर्धारण, ग्राहक की पसंद को समझने और बाज़ार की जरूरतों के अनुसार अपने उत्पादों में सुधार करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

No Slide Found In Slider.

कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुश्री समृति गुलेरिया, विस्तार अधिकारी, उद्योग विभाग, शिमला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में मौजूद स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने उत्पादों, बाज़ार से जुड़ी चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समूहों को अपनी मौजूदा कमियों को समझकर सुधार करने और अपने उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close