ब्रेकिंग-न्यूज़

पूर्व कर्मचारियों ने उठाई पेंशनरों के हक की आवाज, जयराम ठाकुर ने किया लंबित भुगतान का ऐलान

No Slide Found In Slider.

पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सुन्दर नगर का जिला सम्मेलन भाजपा कार्यालय सुन्दर नगर में सुन्दर नगर के विधायक राकेश जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यातिथि थे। सम्मेलन में जिला सुन्दर नगर के नाचन विधान सभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार , जिला अध्यक्ष हिरा लाल, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा, प्रदेश सह संयोजक व प्रभारी सुरेद्र ठाकुर व तेजराम वर्मा, प्रदेश सह संयोजक श्याम लाल, तारा चन्द, जिला संयोजक चमन लाल शर्मा,जिला सह संयोजक व जिला सचिव मोहिंदर पाल सोनी , जिला सह संयोजक प्रभुराम वर्मा, हेम सिंह ठाकुर,  नंद लाल शर्मा , जय गोपाल, सुन्दर नगर जिला के 13 मण्डलो के संयोजक व सह संयोजक सहित 300 पूर्व कर्मचारी यो ने सम्मेलन में भाग लिया।
जिला संजोजक चमन लाल शर्मा ने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारणी के गठन तथा 13 मंडलों में प्रवास व बैठकको की  रूपरेखा रखी  । प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा तथा प्रदेश सह संयोजक सुरेन्द्र ठाकुर ने जयराम ठाकुर  से कहा कि वर्तमान सरकार  पैसनरो की अनदेखी कर रही है। 15% डी ए तथा पे एरियर लम्बित है उपपर सरकार कोई बात करने पर राजी नही है।
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 80 वर्ष के वृद्ध पैसनर सड़कों पर अपने अधिकार के लिए सरकार का विरोध कर रहे है लेकिन वर्तमान सरकार पैसनरो का शोषण कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के आते ही कर्मचारियो और पैसनरो के सभी लम्बित भुगतान शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करने का पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के  सम्मेलन ऐलान किया। ऐलान करते ही सभी पूर्व कर्मचारीयो ने हाथ उपर उठाकर जयराम ठाकुर का किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close