ब्रेकिंग-न्यूज़
हिमाचल संस्कृत अकादमी के नए सचिव बने डॉ. प्रवीण कुमार विमल

शिमला, 2 सितंबर।
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी में डॉ. प्रवीण कुमार विमल ने 1 सितंबर, 2026 को सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। अकादमी कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार विमल ने कहा कि वह देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं हिमाचल प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने इस पद पर नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
अकादमी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. विमल से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और अकादमी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

