शिक्षा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जतोग में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोज

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली जल संरक्षण की शपथ

No Slide Found In Slider.

SUEZ India एवं NGO पार्टनर हिमाचल प्रदेश ईशवास लोक कल्याण सोसायटी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय,जतोग कैंट,टुटू में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया,SUEZ,विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित SJPNL के 24×7 सतत दबावयुक्त जल वितरण परियोजना पर कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान स्वेज अधिकारियों ने विद्यार्थियों को परियोजना के लाभों एवं इसके माध्यम से शिमला में बेहतर,सुरक्षित और निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।विद्यार्थियों को विद्यालय और घर में पानी की बचत एवं संरक्षण के विभिन्न तरीकों के बारे में भी उपयोगी सुझाव दिए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को जल के समुचित उपयोग तथा भविष्य के लिए इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में स्वेज के जनसंपर्क अधिकारी राहुल शर्मा ने जल शोधन,वितरण प्रणाली और दैनिक जीवन में पानी की एक-एक बूंद के सदुपयोग के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
वहीं,पूर्व सैन्य स्वास्थ्य सेवा अधिकारी मंजीत राणा ने कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण संबंधी प्रेरणादायक विचार,सामाजिक जागरूकता संदेश एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया,उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भावी पीढ़ी के लिए सहेजने का आह्वान किया।एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी शिमला में जलस्कट को दूर करने के लिए स्वेज इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी,साथ ही जल के संरक्षण और स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए।
केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने जल संरक्षण विषय पर विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के लिए स्वेज इंडिया की टीम का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि शिमला शहर में वर्षों से चली आ रही जल संकट की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है इसके लिए स्वेज कंपनी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।उन्होंने शहरवासियों से जनहित से जुड़े इस कार्य में सहयोग की अपील भी की।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

सेमिनार के दौरान सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों और अतिथियों ने दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता का इस जन-जागरूकता अभियान के सफल आयोजन और सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए जल बचाने हेतु प्रेरित करना रहा,वर्तमान समय में बढ़ते जल संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए यह कार्यक्रम समाज विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण संबंधी प्रेरणादायक विचार,सामाजिक जागरूकता संदेश एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया,साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को दैनिक जीवन में जल की बचत एवं स्वच्छता अपनाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी भी दी गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close