ब्रेकिंग-न्यूज़

जैव प्रौद्योगिकी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के वैश्विक मंच पर जुटे वैज्ञानिक, जेपीयूआईटी में ICBAB-2026 का आगाज़

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जैव प्रौद्योगिकी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के वैश्विक मंच पर जुटे वैज्ञानिक, जेपीयूआईटी में ICBAB-2026 का आगाज़

वाकनाघाट। जैव प्रौद्योगिकी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में नवीनतम शोध और तकनीकी प्रगति पर मंथन के उद्देश्य से आयोजित तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICBAB-2026 का भव्य शुभारंभ Jaypee University of Information Technology, वाकनाघाट में हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

ashb advt_page-0001

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित वैज्ञानिक एवं Prof. P. L. Gautam ने जैव प्रौद्योगिकी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और संगणनात्मक जीवविज्ञान की जटिल चुनौतियों के समाधान में इन क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से नवाचार को समाजहित से जोड़ने का आह्वान किया।

No Slide Found In Slider.

सम्मेलन के आयोजन सचिव Dr. Saurabh Bansal, सह-आयोजन सचिव Dr. Ashok Kumar Nadda तथा Dr. Shikha Mittal ने अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष Prof. Jata Shankar ने अंतर्विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. R. K. Sharma ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों और युवा वैज्ञानिकों को वैश्विक विशेषज्ञों से सीखने, विचारों का आदान-प्रदान करने और अनुसंधान के नए आयाम तलाशने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन सार-संकलन पुस्तक का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन सत्र के साथ ही तीन दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी सत्र और छात्र शोध प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close