विविध

नीट के बाद भी हैं सुनहरे करियर विकल्प, एलाइड हेल्थ केयर बन रहा युवाओं की पहली पसंद

No Slide Found In Slider.

शिमला। नीट (NEET) परीक्षा के परिणाम आने के बाद हर वर्ष हजारों विद्यार्थी मेडिकल सीट नहीं मिलने पर निराश हो जाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टर बनने के अलावा भी कई ऐसे करियर विकल्प हैं, जो सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर भविष्य प्रदान करते हैं। शिक्षा विशेषज्ञ एवं करियर कोच जीके सिंह ने कहा कि एलाइड हेल्थ केयर आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जहां प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने बताया कि एलाइड हेल्थ केयर में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री, डायलिसिस टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन और इमरजेंसी केयर जैसे अनेक पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये सभी विशेषज्ञ अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No Slide Found In Slider.

जीके सिंह के अनुसार, भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। देशभर में नए अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर और वेलनेस संस्थान खुल रहे हैं, जिससे एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि इन क्षेत्रों में रोजगार, आकर्षक वेतन, तेज करियर ग्रोथ और विदेशों में भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि एलाइड हेल्थ के अधिकांश कोर्स अपेक्षाकृत कम अवधि के होते हैं, जिससे विद्यार्थी जल्दी प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। यह क्षेत्र न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि समाज की सेवा करने का अवसर भी देता है।

जीके सिंह ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि यदि नीट का परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आया है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टर के अलावा भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं, जिनके माध्यम से सफल और सम्मानजनक करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में एलाइड हेल्थ केयर देश और दुनिया के सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में शामिल होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close