ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी ख़बर: प्रदेश में संचालित प्री-स्कूल और नर्सरी केंद्रों पर सख्ती, पंजीकरण से पहले होगी समिति की जांच

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 18 जून। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश में चल रहे प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) केंद्रों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए निरीक्षण समितियों के गठन के निर्देश जारी किए हैं।
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा द्वारा सभी जिला उपनिदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) नियम, 2026 के तहत निरीक्षण समितियां गठित की जाएं। ये समितियां ECCE केंद्रों के पंजीकरण और नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों की जांच करेंगी।
शिक्षा विभाग ने सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को भी इन नियमों की जानकारी देने और उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से ECCE केंद्रों का बेहतर नियमन होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close