ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल के प्रशासनिक ढांचे में अहम फेरबदल, के.के. पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 1 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.के. पंत को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

राज्य प्रशासन में लंबे अनुभव रखने वाले पंत पहले से ही कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार देख रहे हैं। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसके साथ ही राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी अब के.के. पंत के हाथों में होगी, जिससे आगामी नीतिगत और प्रशासनिक निर्णयों में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close