ब्रेकिंग-न्यूज़

टूटीकंडी स्कूल का 100% रिजल्ट, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटीकंडी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सौ फिसीदी रहा है ! सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी परीक्षा उत्तीर्ण की है ! आर्यन ने 448 (89.6 प्रतिशत ) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आशीष ने 417 (83.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुमारी पूजा ने 416(83.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है !
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी है
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीता ठाकुर ने ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close