ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल में पंचायत चुनाव का बिगुल : 31,182 पदों पर होगा बड़ा चुनावी मुकाबला

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 28 अप्रैल 2026:
State Election Commission Himachal Pradesh ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह चुनाव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243K तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के तहत करवाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राज्य में कुल 31,182 पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें:

  • प्रधान: 3,754
  • उप-प्रधान: 3,754
  • ग्राम पंचायत सदस्य: 21,654
  • पंचायत समिति सदस्य: 1,769
  • जिला परिषद सदस्य: 251

हालांकि, जिला कुल्लू की कुछ ग्राम पंचायतों—जैसे विकास खंड नगर की करजां और सैंथल तथा विकास खंड आनी की जाबन—में अभी चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

आरक्षण का क्या रहेगा फॉर्मूला?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुच्छेद 243D के तहत जनसंख्या अनुपात के आधार पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण लागू रहेगा।

क्यों है ये चुनाव खास?
हिमाचल की राजनीति में पंचायत चुनाव बेहद अहम माने जाते हैं क्योंकि ये सीधे गांव स्तर पर नेतृत्व तय करते हैं। इस बार लाखों मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे, जिससे गांव की विकास दिशा तय होगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close