ब्रेकिंग-न्यूज़

ख़ास ख़बर: कंप्यूटर शिक्षा में बदलाव की पहल, HPCSLA की मांगों को मिला समर्थन

कंप्यूटर साइंस सिलेबस में बदलाव और फीस माफी पर बनी सहमति, HPCSLA ने शिक्षा निदेशक से की मुलाकात

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर साइंस लेक्चरर एसोसिएशन (HPCSLA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान घनश्याम बिरला की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक (स्कूल) आशीष कोहली, एडिशनल डायरेक्टर और एडिशनल सेक्रेटरी एजुकेशन से मुलाकात कर कंप्यूटर लेक्चरर कैडर और छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक के दौरान एसोसिएशन ने कंप्यूटर साइंस के पुराने हो चुके सिलेबस को बदलने की मांग प्रमुखता से रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में छात्रों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के लिए सिलेबस में सुधार जरूरी है। इस पर शिक्षा निदेशक और अन्य अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से नया सिलेबस लागू करने का आश्वासन दिया।

No Slide Found In Slider.

इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कंप्यूटर फीस माफी के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा निदेशक ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि इसे सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

बैठक में शिक्षा निदेशक ने कंप्यूटर लेक्चरर कैडर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभाग का एक ‘ऊर्जावान’ कैडर बताया।

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि फीस माफी की मांग को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में शिमला से रीना, सोलन जिला प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण और एसोसिएशन अफेयर कमेटी से अवनीत भी शामिल रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close