ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar Breaking : HP RERA का बड़ा एक्शन: Chester Hills-2 और 4 प्रोजेक्ट्स पर 70 लाख का जुर्माना

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला, 19 अप्रैल:

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HP RERA) ने Chester Hills-2 और Chester Hills-4 प्रोजेक्ट्स के प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अथॉरिटी द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में दोनों प्रोजेक्ट्स पर 35-35 लाख रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 की धारा 4(2)(l)(D) के उल्लंघन के चलते की गई है।

जांच में पाया गया कि प्रमोटरों ने आवंटियों से प्राप्त धनराशि और परियोजना पर किए गए खर्च का समुचित लेखा-जोखा नहीं रखा, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके चलते धारा 60 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

HP RERA ने मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो) लेते हुए आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है, जो फिलहाल जारी है।

इसके अलावा, संबंधित प्राधिकरणों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रमोटरों पर और भी कार्रवाई हो सकती है। इनमें धारा 11 के तहत विभिन्न दायित्वों का उल्लंघन, धारा 14 के तहत स्वीकृत नक्शों से विचलन तथा धारा 17 के तहत पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना कब्जा देने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि यदि ये आरोप सिद्ध होते हैं, तो प्रमोटरों पर अतिरिक्त जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close