ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री ने दी पदोन्नति फाइलों को हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 27-03 – 2026 को प्रदेशाध्यक्ष  रणवीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों से संबंधित दो महत्वपूर्ण मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे।
संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न श्रेणियों, विशेषकर T-Mate से ALM, ALM से लाइनमैन और हेल्पर से इलेक्ट्रीशियन/फोरमैन के पदों पदोन्नति (DPC) की फाइल जो अनुमोदन के लिए  मुख्यमंत्री को भेजी गई हैं उन्हें तुरंत अनुमोदन करने का आग्रह किया। संघ ने विशेष रूप से उन 350 नॉन-आईटीआई कर्मचारियों का मामला उठाया जो सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं, और उनके लिए ‘एकमुश्त पदोन्नति’ (One-time Promotion) की मांग की।
तकनीकी कर्मचारियों की जायज मांगों और विभाग में बढ़ते असंतोष को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पदोन्नति की सभी लंबित फाइलों को अनुमोदित कर बोर्ड मुख्यालय को भेज दिया है।
तकनीकी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री की इस त्वरित और सकारात्मक कार्यवाही के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के उपरांत संघ के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने विद्युत बोर्ड के प्रबंधन वर्ग के साथ भी बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों और R&P नियमों की विसंगतियों को दूर करने, आदेश संख्या14, इलैक्ट्रीशिय, फीटर के वेतनमान में उत्पन्न विसंगती, तकनीकी कर्मचारियों के लम्बित ओवरटाईम व मोबाईल अलाऊस पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि कर्मचारियों को उनके कार्य का उचित सम्मान मिल सके। बोर्ड प्रबंधन वर्ग ने आश्वस्त किया कि शीघ्र इस विषय पर संज्ञान लिया जाएगा ।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close