ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

EXCLUSIVE : कोविड में लोक कलाकारों की स्थिति से आहत हुए रोहिताश

शिमला पहुंचे "भाभीजी घर पर है" धारावाहिक के मुख्य कलाकार" तिवारी जी"पढ़े असर न्यूज़ से खास बातचीत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

कोविड में लोक कलाकारों की आर्थिक परिस्थिति को देखकर बालीवुड के नामी कलाकार रोहिताश गौड काफी आहत है। रोहिताश आज शिमला आएं है। असर न्यूज से खास बातचीत में रोहिताश ने लोक कलाकारों को लेकर अपनी मनोस्थिति जाहिर की। भाभीजी घर पर है धारावाहिक के मुख्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का कहना है कि ये स्थिति हिमाचल की ही नहीं बल्कि देश के सभी इलाकों की है, जहां पर लोक कलाकारों की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा गया है।

ashb advt_page-0001

भाभीजी घर पर है नामक धारावाहिक में तिवारी जी नाम के किरदार को निभा रहे रोहिताश गौड़ का कहना है कि इस समय सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वह प्रयासरत है जिसमें ये धारावाहिक भी अपनी  विशेष भूमिका निभा रहा है लेकिन ऐसी परिस्थिति में अब विशेषत लोक

कलाकारों की स्थिति दयनीय हो गई है। उनका कहना है कि हमारी संस्कृति का आधार हमारे लोक कलाकार हैं ।

No Slide Found In Slider.

अब कोविड काल में कार्यक्रम बहुत ही कम संख्या में आयोजित हो रहे हैं ,और उन्हें अब आयोजित छिटपुट कार्यक्रम में मेहनताना भी नहीं के बराबर मिल रहा है। उन्हें अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

इसके लिए प्रदेश सरकार को भी सोचना चाहिए कि इस वर्ग के लिए कोई खास नीति बनाई जाए या इस समय उन्हें आर्थिक लाभ देने के लिए उनकी मदद की जा सके।

रोहिताश ने आज कालीबाड़ी मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद वह शिमला में बने अपने घर जाएंगे और उसके बाद वह वापस मुंबई निकल जाएंगे। रोहिताश ने असर न्यूज़ से अपने दिल बातें साझा करते हुए यह भी कहा कि शिमला उन्हें बहुत ही खूबसूरत शहर लगता है । यहां का पर्यावरण ऐसा ही रहे इसके लिए शिमला के लोग ही नहीं बल्कि पर्यटकों को भी इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close