ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

Asar ALERT: रील नहीं, ज़िंदगी चुनें..

आप भी जाग जाइए. अभिभावकों और युवाओं के लिए आख़िरी चेतावनी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की लोकप्रियता की चाह ने चंबा जिले में एक मासूम बच्चे समेत एक युवक की जान ले ली। ये कहानी चम्बा की ही नहीं बल्कि कई घरों की दर्ज हो चुकी है

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

बर्फ में रील बनाने का जुनून इतना हावी हो गया कि ज़िंदगी की अहमियत पीछे छूट गई। यह घटना केवल एक दुखद हादसा नहीं, बल्कि समाज, परिवार और सिस्टम—तीनों के लिए एक कड़ा अलार्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्फीले और अत्यंत जोखिम भरे क्षेत्र में वीडियो बनाने के दौरान  कुछ ही पलों में हंसी सन्नाटे में बदल गई और दो परिवारों की दुनिया हमेशा के लिए उजड़ गई। यह त्रासदी उन तमाम सवालों को जन्म देती है, जिनसे हम अक्सर मुंह मोड़ लेते हैं।

प्रशासन के लिए स्पष्ट और कठोर संदेश

पर्यटन स्थलों और बर्फीले इलाकों में बढ़ती भीड़ और रील संस्कृति से प्रशासन पूरी तरह अवगत है, फिर भी सुरक्षा इंतज़ाम पर्याप्त क्यों नहीं? अब केवल अपीलें काफी नहीं हैं।
खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, सख्त पुलिस निगरानी और वीडियो शूटिंग पर नियंत्रण अनिवार्य किया जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवाबदेही तय करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

No Slide Found In Slider.

अभिभावकों के लिए आत्ममंथन

बच्चों के हाथ में मोबाइल देना आसान है, लेकिन उन्हें खतरे की समझ देना कहीं ज़्यादा ज़रूरी है। निगरानी और संवाद की कमी बच्चों को जोखिम के रास्ते पर धकेल रही है। यह हादसा याद दिलाता है कि पालन-पोषण केवल सुविधा नहीं, सुरक्षा भी है।

युवाओं के नाम सख्त चेतावनी

रील और लाइक क्षणिक खुशी देते हैं, लेकिन एक गलत कदम जीवन भर का दर्द दे सकता है। रोमांच और मूर्खता के बीच फर्क समझना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।
समाज के सामने आईना

यह घटना बताती है कि दिखावे की दौड़ में संवेदनाएं कमजोर पड़ रही हैं। जब खतरनाक स्टंट पर तालियां बजाई जाती हैं और लाइक दिए जाते हैं, तब ऐसी मौतों की नींव पड़ती है। समाज को तय करना होगा कि वह अपने युवाओं को जिम्मेदारी सिखाएगा या तमाशा देखता रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close