विविधविशेष

हिमाचल से 34 युवाओं का दल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने लिए रवाना

No Slide Found In Slider.

राज्यपाल ने नशे से बचने और विकसित भारत के लिए काम करने की अपील की

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राज्यपाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों को दिखाई हरी झंडी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं को नशे से बचने और विकसित भारत के स्वपन को साकार करने की अपील की है। राज्यपाल आज विकसित भारत यंग लीड़र डायलॉग के लिए दिल्ली जा रहे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 34 युवाओं के दल को लोकभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा 9 से 12 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव और विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश से इसमें 3000 युवा भाग लेंगे। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश से भी चयनित 34 युवा इसमे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल में भी ले जाया जाएगा। साथ ही साथ युवा हस्तियों एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी बातचीत का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय युवा दिवस/स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में देश भर से आए युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा और तभी हम देश के बारे में सोच पाएंगे। इसलिए युवाओं को नशे से बचते हुए देश के लिए  काम करना चाहिए। राज्यपाल ने शब्द को ब्रम्ह बताते हुए युवाओं से बौद्धिक विकास पर खास ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की योजनाएं आम नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए है। लेकिन इनका सुचारू रूप से लाभ तभी उठाया जा सकता है जब नागरिकों का बौद्धिक विकास भी हो। युवा इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राज्यपाल ने युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर कलाम का उदाहरण देते हुए विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का चयन माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के द्वारा 3 प्रतियोगिताओ में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है जिसमे पूरे देश से 50 लाख युवाओं ने आवेदन किया था।  

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close