शिक्षा

कबड्डी के साथ साथ वॉलीबॉल में भी अग्रणी होगा सिरमौर

No Slide Found In Slider.

 

राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की 69वीं वॉलीबॉल की प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) पांवटा साहिब में 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त आठ अन्य संगठनों की वॉलीबॉल की कुल 44 दलों के 528 विद्यार्थी 132 प्रभारी शिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री मुख्य संरक्षक एवं माननीय शिक्षा मंत्री के संरक्षक होने तथा मुख्य आयोजक शिक्षा सचिव के नेतृत्व में 29 समितियों का गठन किया हे शिक्षा सचिव हिमाचल सरकार की अध्यक्षता में बेहतर आवास, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार, परिवहन, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम ,मीडिया एवं संचार आदि के सुनियोजित संचालन के लिए 29 समितियों का गठन किया गया हे।
निदेशक विद्यालय शिक्षा आशीष कोहली इस प्रतियोगिता के संगठन सचिव होंगे। इस सम्बन्ध में वेन्यू प्रभारी तथा प्रधानाचार्य पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) पावंटा साहिब डॉक्टर प्रेम पाल ठाकुर ने एक ओपचारिक प्रेस वार्ता में कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जिला सिरमौर में वॉलीबॉल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस प्रतियोगिता के संचालन हेतु गठित मीडिया एवं संचार समिति के समन्वयक अजीत चौहान तथा सुरेंद्र पुंडीर एवं अन्य समिति सदस्यों ने कहा कि शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त शिक्षा निदेशक बी आर शर्मा, संयुक्त सचिव डॉक्टर जगदीश नेगी तथा सह आयोजग जिला के तीनों उपनिदेशक खेलों के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हे। इसी सिलसिले में दो बैठकोंका आयोजन किया जा चुका हे 15 दिसंबर को आयोजित बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉक्टर हेमेंद्र बाली, उप निदेशक निरीक्षण रीता गुप्ता तथा उपनिदेश प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने उपस्थित होकर वेन्यू प्रभारी से सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया तथा उचित समयव पर नियमों के अनुरूप सभी कार्यों को संपूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉक्टर प्रेम पाल ठाकुर ने बताए कि इस आयोजन हेतु सभी सरकारी तथा निजी शिक्षा संस्थानों तथा निजी होटल व्यवसायियों से आवास एवं परिवहन सेवा हेतु भरपूर सहयोग मिल रहा हैं उन्होंने स्थानीय सामान्य प्रशासन , पुलिस प्रशासन के साथ साथ सभी सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं से इस राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी में सक्रिय सहयोग कर इसे ऐतिहासिक बाने हेतु हर संभव सहयोग का निवेदन किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close