ब्रेकिंग-न्यूज़

राहुल गांधी की लोकतान्त्रिक सोच से आम कार्यकर्ता भी बने पात्र: डॉ. दिनेश

कांग्रेस संगठन सृजन कार्य क्रम राहुल गांधी की लोक तांत्रिक सोच का परिणाम , जिस कारण जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के लिए आम कार्य कर्ता भी बने पात्र: डॉक्टर दिनेश कुमार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

संगठन सृजन कार्य क्रम  राहुल गांधी की व्यापक सोच को कांग्रेस द्वारा लागू कर आम कांग्रेस कार्य कर्ताओ को भी आगे बढने का अवसर प्रदान करते हुए संगठन की सक्रियता को भी बल देने वाला कदम बताया है, यह विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया को-ओरडीनेटर व हिमाचल किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार ने व्यक्त किए है, उन्होने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पद के चयन के लिए कांग्रेस आलाकमान के पर्यवेक्षक श्री सुखदेव भगत सांसद लोक सभा व समीति सदस्य श्री गोकुल बुटेल सलाहकार मुख्य मन्त्री, श्री सौरभ ओएसडी मुख्यमन्त्री, श्री देवेन्द्र जग्गी के समक्ष हर विधान सभा क्षेत्र मे कांग्रेस कार्य कर्ताओ ने सीधा संवाद किया है जो कांग्रेस पार्टी की लोक तांत्रिक सोच का एक बड़ा उदाहरण उभर कर सामने आया है । उन्होंने भी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है और अपना पूर्व वृतांत प्रैस/ मीडिया से सांझा करते हुए बताया कि वर्ष 1981 मे वह डिग्री कॉलेज चम्बा मे कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई मे सक्रिय सदस्य बन शुरुआत हुई और वर्ष 1983 मे राजकीय आयुर्वेदिक कालेज पपरोला जिला कांगड़ा मे सह सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष कालेज विंग, जिला महासचिव व जिला उपाध्यक्ष के रूप मे मार्च 1990 तक कार्य निर्वहन किया तदुपरांत सितम्बर 1990 मे युवा कांग्रेस चम्बा मे प्रवेश कर मार्च 1996 तक जिला युवा कांग्रेस चम्बा का उपाध्यक्ष रहा । संगठन की सक्रिय सेवाओं के मद्देनजर तत्कालीन मुख्यमन्त्री राजा वीरभद्र सिंह ने दो बार ओएसडी के पद पर वर्ष मई 2003 से फरबरी 2008 व वर्ष 2013 मार्च से फरबरी 2018 तक सरकार मे कार्य करने का सुअवसर दिया । वर्ष 1993 मे राजीव गांधी युवक मंडल चुराह की स्थापना करना, वर्ष 1996 मे जिला चम्बा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन का महासचिव, वर्ष 2002 मे जिलाध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन, वर्ष 2004 मे सलाहकार हिमाचल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन, वर्ष 2013 मे राज्य अध्यक्ष हिमाचल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन, वर्ष 2016 मे राज्य अध्यक्ष संयुक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन, वर्ष 2022 के हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव चुराह विधान सभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस आलाकमान ने को -आब्जरवर की जिम्मेवारी दी, वर्ष 2023 म्युनिसिपल कार्पोरेशन शिमला के चुनाव मे विकास नगर वार्ड का को- इनचार्ज बनाया और वर्ष 2024 लोक सभा चुनाव मे को-ओरडीनेटर सेन्ट्रल वार रूम कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र के लिए सेवाऐ दी और वर्ष मार्च 2024 मे राज्य महासचिव हिमाचल किसान कांग्रेस व वर्किंग प्रेजिडेंट चम्बा, मई 2024 मे कांग्रेस विचार विभाग (बुद्धिजीवी कांग्रेस) को-ओरडीनेटर और सितम्बर 2024 से हिमाचल किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चम्बा की जिम्मेवार मिलने के बाद सभी विधान सभा क्षेत्र मे किसान कांग्रेस की दो – दो ब्लॉक ईकाई का गठन के साथ भरमौर विधान सभा क्षेत्र मे तीन ब्लॉक ईकाई भरमौर-i, भरमौर-ii (मैहला) व भरमौर-iii (पांगी) सक्रियता के साथ कार्य शील है और अगर कांग्रेस पार्टी उन्हे जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के तौर पर जिम्मेवारी देती है तो वह अपने लम्बे संगठनात्मक व प्रशासनिक अनुभव से निष्क्रिय पड़े जिला संगठन को एक वर्ष के अन्दर सक्रियता मे लाकर प्रदेश सरकार के कार्य क्रम, कांग्रेस पार्टी की नीतियों व श्री राहुल गांधी की व्यापक सोच भारत जोड़ो कार्य क्रम, सबको न्याय व समरूपता, एकरूपता, धार्मिक सौहार्द और संविधान की रक्षा को आम जनता के घर-द्वार तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close