विविधस्वास्थ्य

हिमाचल में तंबाकू मुक्ति मिशन तेज़, मदद के लिए हेल्पलाइन 1800-11-2356 नंबर

हिमाचल में तंबाकू त्याग सेवाओं को किया जा रहा मज़बूत — जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र ने दी बड़ी जानकारी

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। तंबाकू छोड़ने की सेवाओं (Tobacco Cessation Services) को तेज़ी से सुदृढ़ किया जा रहा है और इस दिशा में राज्यभर के ट्रीटमेंट सेंटरों में पुनः अभिमुखीकरण (Re-orientation) सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
2 दिसंबर को आयोजित “Re-orientation Session on Tobacco Cessation” में तीन प्रमुख विशेषज्ञों ने तंबाकूत्याग मॉडल, काउंसलिंग तकनीक, निकोटिन डिपेंडेंसी, तथा नई रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश और ECHO India द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
डॉ. रविन्द्र कुमार  — “हम HP में सेवाओं को और मज़बूत कर रहे हैं”
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार (SPO, NTCP) ने कहा कि तंबाकू से होने वाले रोगों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार हर स्तर पर तंबाकूत्याग सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा—
“हिमाचल के सभी जिलों में TCC (Tobacco Cessation Centres) और NDK में सेवाएं तेज़ी से सुदृढ़ की जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति, जो तंबाकू छोड़ना चाहता है, उसे तुरंत काउंसलिंग और उपचार उपलब्ध हो। हम सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।”
प्रमुख वक्ताओं ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
सत्र में शामिल विशेषज्ञ—
डॉ. रविन्द्र कुमार, SPO (NTCP) NHM HP
डॉ. (Major) सुखजीत सिंह, प्रो. एवं विभागाध्यक्ष (मनोचिकित्सा), DRPGMC टांडा
डॉ. उपेन्द्र सिंह भदौरिया, टेक्निकल स्पेशलिस्ट (Tobacco Cessation), New Delhi
ने बताया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को वैज्ञानिक काउंसलिंग, दवाइयों और निरंतर फॉलो-अप के माध्यम से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
हेल्पलाइन और त्वरित सेवाएं उपलब्ध
डॉ. रविन्द्र ने नागरिकों से अपील की—
तंबाकू छोड़ने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1800–11–2356 पर तुरंत संपर्क करें। नजदीकी TCC और NDK केंद्रों में जाकर मुफ्त काउंसलिंग और उपचार प्राप्त करें।
लक्षित अधिकारी— TCC, NDK, DTCC एवं ब्लॉक अधिकारी कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तर पर तंबाकू नियंत्रण से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close