विविध

मंडी में संघ का द्विवार्षिक चुनाव: जीवन सिंह ठाकुर जिला प्रधान चुने गए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग जिला मंडी का द्विवार्षिक चुनाव 2026-2028 होटल आशियाना रीजेंसी नजदीक धनोटू सुंदर नगर में आज दिनांक 30-11-2025 को संम्पन हुआ। सबसे पहले पूर्व वितसचिव योगेश कुमार ने 2022-2025 का आय- व्यय का खर्चा सदन में रखा जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया उसके बाद पूर्व कार्यकारिणी के जिला प्रधान नरेश महाजन, महासचिव श्रीमती ममता चौधरी, वितसचिव योगेश कुमार, सह वितसचिव नानक चंद एवं मुख्याध्यापक गोपाल ने पांच सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं तीन सेवानिवृत मुख्याध्यापक को परिवार सहित सम्मानित किया तथा जिला प्रधान नरेश महाजन ने 2022-2025 की जिला कार्यकारिणी को भंग किया तथा क़ुल्लु से आये पर्यवेक्षक को 2026-2028 के जिला चुनाव करवाने के लिए आग्रह किया जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शेर सिंह वरिष्ठ उप प्रधान जिला क़ुल्लु व राजेश बौद्ध जिला महामंत्री क़ुल्लु ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। जिला चुनाव में श्री जीवन सिंह ठाकुर मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला थवारी को सर्वसम्मति से जिला प्रधान, रूप सिंह कटारिया मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला खील को जिला महामंत्री व श्री इंदर सिंह मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला नौन को वित्त सचिव सर्वसम्मति से चुना गया जिला चुनाव में लगभग 60 मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य ने शिरकत की चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close